“कल्ला साब! ये सड़क किस विभाग की है। पीडब्लूडी, यूआईटी और नगर निगम मरम्मत नहीं करा रहे हैं। सड़क आपके आवास की ओर जाती है, इसलिए आप इसकी शीघ्र मरम्मत कराएं।” यह अनूठा ज्ञापन सोमवार को बीजेपी पार्षदों ने स्वर्ण विला के गार्ड को सौंपा।

हुआ यूं कि वार्ड 8 के पार्षद जमनलाल गजरा, 31 के पार्षद पुनीत शर्मा सहित बीजेपी पार्षदों का एक दल क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या लेकर ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला से मिलने उनके निवास पर गया था, लेकिन तब तक वह जैसलमेर के लिए निकल चुके थे। पार्षदों ने बिल्डिंग के गार्ड को ज्ञापन सौंपकर उसे ऊर्जा मंत्री तक पहुंचाने की मांग की।

पुनीत ने बताया कि नागणेची मन्दिर से घड़सीसर फाटक तक सड़क क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह गड्ढे हैं। पुलिया के पास एक गहरा गड्डा हो गया है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। बारिश में पानी भरने से जानमाल का नुकसान हो सकता है। सड़क की मरम्मत के लिए पिछले 20 दिन से पीडब्लूडी के एक्सईएन, यूआईटी के एसई और निगम आयुक्त के चक्कर लगा रहे हैं।

हैरत की बात ये है कि तीनों विभाग इस सड़क को एक-दूसरे की बताकर हाथ खींच रहा है। जबकि यूआईटी ने पूर्व में मरम्मत कराई थी। अब वो भी मना कर रही है। जमनालाल ने बताया कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे।

यह हाल तो प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के आवास के मार्ग का है। शहर की सड़कों के हालात और भी खराब हैं। घड़सीसर फाटक से बाईपास पुल तक की सड़क भी पूरी उखड़ चुकी है। भारी वाहनों का आवागमन होने के कारण हर वक्त हादसों का डर बना रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PWD, UIT-Corporation not repairing road, warned of dharna
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top