आपके घर के नजदीक वन विभाग की नर्सरी कहां है और इसमें कितने पाैधे हैं, कितने पाैधे उनमें से बिकने के लिए उपलब्ध हैं। यह तमाम जानकारी अब आपकाे घर बैठे ही मोबाइल से www.rajforest.nic.in पर पता चल जाएगी। बस, आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन हाेना चाहिए।
मानसून में आमजन की सुविधा काे देखते हुए वन विभाग ने अपनी नर्सरियों के डाटा ऑनलाइन कर दिए हैं। जिसमें जिलेवार विभाग की स्थाई अाैर अस्थाई नर्सरी के अलावा उनमें माैजूदा तैयार किए गए पाैधाें की संख्या दर्शाई जा रही है। ऑनलाइन विभाग की साइट्स पर जाने पर यह भी पता चल रहा है कि किस नर्सरी में कितने पाैधे किस कीमत पर उपलब्ध है। हालांकि, अभी इसमें यह नहीं पता चल पा रहा है कि किस नर्सरी में किस प्रजाति के पाैधे उपलब्ध हैं, लेकिन वन अधिकारियों की मानें तो यह शुरुआती स्टेज है। साइट्स काे और भी मोडिफाई किया जा रहा है, जिससे आमजन काे और भी जरूरी जानकारी मिल सके।
जिले में 5 लाख 18 हजार पौधे तैयार
डीएफओ केसी मीणा ने बताया कि फिलहाल जिले की विभिन्न नर्सरियों में 5 लाख 18 हजार पाैधे तैयार किए गए हैं। जिनमें से 90 हजार पाैधे आमजन काे वितरित करने के लिए उपलब्ध हैं। यह पाैधे एक से 10 फीट तक की ऊंचाई में उपलब्ध हाेंगे। जिसमें एक वर्ष के पौधे की कीमत 5 रुपए है और उससे अधिक हाइट के अनुसार 80 रुपए तक की दर तय की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें