ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र में संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 55 वीं पुण्यतिथि गुरुवार काे मनाई गई। इस मौके पर विशेष ध्यान योग व महाप्रसाद का आयोजन रखा गया व मातेश्वरी जगदंबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सेवा केंद्र प्रभारी ब्र.कु.शोभा बहन ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बताया कि प्यार से सभी लोग उन्हें मम्मा कहते थे। वे ज्ञान, धारणा और पवित्रता की प्रतिमूर्ति थी, जिनका जीवन लोक कल्याण के लिए बना था। भजन संध्या में प्रमोदरानी बैरासरिया, उपेंद्र पांडिया, ललित स्वामी, अनीता सोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी। ब्र.कु. शोभा बहन ने गायकारों का माल्यार्पण व उपहार प्रदान कर अभिनंदन किया। ब्र.कु. सुशील बहन ने आगंतुकों काे तिलक लगाया। कार्यक्रम में एडवोकेट बृजमोहन शर्मा, कैप्टन नारायणसिंह राठौड़, प्रतापसिंह भोजानिया, विद्याधर, ओमप्रकाश सैनी, सुभाष प्रजापत, सतवीर वर्मा, बलवीर राठौड़ आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top