भाजपा किसान माेर्चा शहर व देहात ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में टिड्डी दल द्वारा खेतों में किए गए नुकसान की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाने की मांग की है। साथ ही कृषि पर्यवेक्षकों को रिक्त पदों पर तुरंत नियुक्तियां दिए जाने की भी मांग की।

पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, विधानसभा संयोजक वैद्य भंवरलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी की मौजूदगी व किसान मोर्चा जिला मंत्री भवानी रांकावत, मोर्चा शहर अध्यक्ष अमित मौसूण, देहात अध्यक्ष रतनलाल ढाका के नेतृत्व अंजनी कुमार रांकावत, महेश जोशी, खुशीराम चांदरा,भंवरलाल गिलाण, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल दाधीच, जिला उपाध्यक्ष लीलाधर खंडेलवाल, पवन, मदनलाल सैन, जगदीश प्रसाद लावट, अमरचंद भाटी, रूपाराम गुलेरिया, हाकम अली खां, डॉ. दीपेंद्र सिंह, सुषमा रांकावत, श्याम प्रजापत अादि ने नारे लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top