अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले गुरुवार को किसानाें ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर क्षेत्र में टिड्डी दल से फसलाें काे हुए नुकसान के मुअावजे की मांग की। प्रदर्शन के दाैरान किसान हाथाें में कपास के पाैधे लेकर जमीन पर लेट गए। इसदाैरान किसानाें काे संबाेधित करते हुए प्रदेश महामंत्री छगनलाल चौधरी ने कहा कि प्रशासनिक ढिलाई के चलते टिड्डी दल ने फसलाें काे चाैपट कर दिया, टिड्डियाें काे राेकने कीपहल स्थानीय अधिकारियाें समय रहते नहीं की।
इससे फसलाें काे भारी नुकसान पहुंचा। तहसील अध्यक्ष भुगानाराम जाखड़ ने कहा कि बड़े स्तर पर टिड्डियों नियंत्रित करने के लिए हवाई स्प्रे हाेना चाहिए। कोषाध्यक्ष जीवनराम मेघवाल ने कहा कि प्रशासन काे प्रत्येक खेत का सर्वे करना हाेगा,
जिससे नुकसान का सही आकलन हाे सकेगा। इसके बाद किसानाें ने एसडीएम रीना छींपा काे मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में बिजली का बिल माफ करने की भी मांग की गई। इस मौके पर तहसील मंत्री काशीराम सारण, सोहनराम भारती, डूंगरराम बेनीवाल, कन्हैयालाल भारती आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें