शहर के रिहायशी इलाके में संचालित एक होटल की शिकायत मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल 181 पर किए जाने के बाद उपखंड प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए होटल को सील कर दिया। नायब तहसीलदार अमित शर्मा ने बताया की सब्जी मंडी में ममोधनिया धर्मशाला के पास एक घर में निजी होटल चल रहा था,जिसमें खाना पकाने के साथ ग्राहकों को खाना दिया जा रहा था। शिकायत मिली थी कि इस होटल में खाना बनने और खिलाए जाने के अलावा शराब की बिक्री होती है। इस पर तुरंत एक्शन लिया गया। होटल को बंद करा सीज किया गया है और होटल मालिक रामकुमार पुत्र भगवान सिंह को पाबंद कर कार्यवाही की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hotel, liquor and food were also found in the house, the administration sealed after complaining on the portal
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top