जिले में बुधवार काे मानसून आ गया, लेकिन दूसरा ही दिन सूखा निकल गया। गुरुवार काे सुबह बादल छाए रहे और शाम तक उमस रही। इससे बारिश की संभावना लग रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तापमान एक डिग्री तक बढ़ गया है। गुरुवार काे अधिकतम तापमान 34.6 व न्यूनतम 22.6 डिग्री रहा। बुधवार काे अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री था।
दक्षिण पश्चिम मानसून गुरुवार काे राज्य के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसमी परिस्थितियां बहुत अनुकूल हैं। माैसम विभाग के निदेशक शिव गणेश ने बताया कि भीलवाड़ा-चित्ताैड़गढ़ सहित मानसून 27 जिलों में प्रवेश कर गया है। अब लगातार बारिश के अनुकूल माैसम बन रहा है। जिले में अगले दाे दिन में बारिश हाेने का माैसम चक्र बन रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें