विद्युत चोरी को लेकर निगम की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें शहर सहित जिलेभर में निगम की ओर से अलग अलग सतर्कता दलों का गठन भी किया गया है।
निगम के अधीक्षण अभियंता बीएल वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को अधिशाषी अभियंता बीएस गुप्ता के नेतृत्व में शहर की एक दर्जन कॉलोनियों में सतर्कता दलों की ओर से छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें विद्युत चोरी करते हुए 22 लोगों को पकड़ा गया। जिनकी मौके पर ही वीसीआर भरी गई।

एक्सीएन बीएस गुप्ता ने बताया कि गुरूवार को सहायक अभियंता ऐके तिवारी, परवेंद्र सिंह जादौन एवं रवि स्वर्णकार सहित कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, पूजा अग्रवाल,मानवेंद्र सिंह, अमित कुमार, आकाश शिवहरे के साथ तकनीकी सहायकों के साथ अलग-अलग टीम गठित कर शहर की ओंडेला रोड,हुंडावाल पुरम,प्रकाश कॉलेज के पास,मंगल विहार,सैंपऊ रोड,जगदीश तिराहा, बाड़ी रोड,अयोध्या कुंज, रामकुंज,उर्मिला विहार,पटपरा आदि कॉलोनियों में विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 22 लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। जिन पर 4 लाख 95 हजार रुपए की वीसीआर काटी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Electricity theft caught at 22 places in the city, ~ 4.95 lakh fine
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top