नियमित याेग और शारीरिक व्यायाम से शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती हैं। इसी तरह की जीवनशैली अपनाकर बड़ाैदा के याेगेन शाह ने गंभीर बीमारी काे मात दे दी और अब लाेगाें काे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बड़ाैदा से पैदल चलकर दिल्ली जा रहे हैं।
(ऑक्सफाॅर्ड)लंदन जैसे शहराें में टीचर रहे और साॅफ्टवेयर डिजाइनर बड़ाैदा निवासी 39 वर्षीय याेगेन शाह लोगों को स्वस्थ रहने, बीमारी और दवाओं से बचने के लिए याेग, एक्सरसाइज, साइक्लिंग से हाेने वाले फायदे बताते हुए पैदल यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दाैरान 23 जून काे उदयपुर शहर पहुंचे।
उन्हाेंने बताया कि बड़ौदा से 15 जून काे पैदल सफर शुरू किया था। दाे महीने तक विभिन्न शहराें से चलते हुए 15 अगस्त काे दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य 5 साल में 40 हजार किमी पैदल चलना है
बीमारी से उभरने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव किया
शाह ने बताया कि उन्हें ऑर्थराइटिस की बीमारी थी। इसके लिए 12 साल डाॅक्टर्स से इलाज भी करवाया लेकिन वाे सही से नहीं चल पाते थे। डॉक्टर्स ने कहा था कि वाे हमेशा व्हीलचेयर पर ही रहेंगे। इसकाे उन्हाेंने चुनाैती की तरह लिया और लाइफ स्टाइल में बदलाव किया।
उन्हाेंने बताया कि इसके लिए पिछले 4 साल से जंक फूड, एनिमल प्रोडक्ट आदि खाना बंद कर दिया और नियमित योगा, प्राणायाम, साइकिलिंग काे अपनाया। इससे उन्हें काफी फायदा ममिला और इस अभियान के लिए प्रेरणा मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें