एसओजी व पुलिस टीम ने बस ऑपरेटर की हत्या के मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी कपिल शर्मा को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया गया। उस पर एसओजी द्वारा 25 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था। एटीएस व एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल ने बताया कि 22 मई को शराब बेचने को लेकर हुए झगड़े में बस ऑपरेटर राजेंद्र गढ़वाल की बोलेरो में सवार व्यक्तियों द्वारा फायरिंग चलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में वांछित आरोपियों की तलाश के लिए गठित विशेष टीम ने नामजद मुख्य आरोपी कपिल (21) पुत्र विमल कुमार शर्मा निवासी बेवड़ हाल वार्ड 15, राजगढ़ को गुरुवार को राेहतक (हरियाणा) से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से घटना में शामिल अन्य लोगों के छिपने के ठिकानों व घटना के दौरान काम में लिए हथियारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
वारदात के बाद कपिल ने हरियाणा में फरारी काटी। उसने ढाणी मनसुख (लोहारू), दादरी, जींद व रोहतक में फरारी काटी। रोहतक में किसी परिचित के यहां पर फ्लैट पर वह रूककर फरारी काट रहा था कि एसओजी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, एसओजी व पुलिस टीम ने राजेंद्र की हत्या में इससे पूर्व 25 हजार के इनामी अनिल शर्मा सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। एसओजी के एएसपी कर्ण शर्मा ने बताया कि 2 जून को 25 हजार के ईनामी अनिल शर्मा पुत्र विमल कुमार शर्मा निवासी बेवड़ हाल वार्ड 15 को हरियाणा के पहाड़ी से गिरफ्तार किया था। 6 जून को संदीप उर्फ पतंगा पुत्र सुभाषचंद्र जाट निवासी सांखणताल को भी हरियाणा के भेरिया से गिरफ्तार किया था। 8 जून को कपिल व अनिल को फरारी के दौरान शरण देने पर प्रदीप निवासी लोहारू (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। 9 जून को आरोपी को बाइक पर बैठाकर भगाने में सहयोग करने पर कृष्ण कुमार शर्मा निवासी बेवड़ को गिरफ्तार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें