भाजपा कार्यालय में 25 जून 1975 लगाई गई इमरजेंसी के विराेध में लाेकतंत्र रक्षा दिवस मनाया गया। पूर्व विधायक अशोक पींचा ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। पींचा ने कहा कि कांग्रेस ने जनता पर अंग्रेजाें से भी ज्यादा अत्याचार किया है, उसी का नतीजा है कि कांग्रेस विलुप्त होने की कगार पर है। इस दौरान जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष नारायण माली, पूर्व देहात अध्यक्ष डॉ. रघुवीर मुहाल, राधेश्याम भार्गव, भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश भामा, पार्षद दीपक बैद, नगर मंत्री किशन दर्जी अादि माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें