शहर बढ़ रहे कोरोना रोगियों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन अब कार्यालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्क्रीनिंग की व्यवस्था शुक्रवार से शुरू हो गई। प्रवेश द्वार पर ही कर्मचारी स्टाफ सहित प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग होगी। उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर भी लिखा जाएगा। हेल्पलाइन पर सैनेटजर की व्यवस्था भी की गई है।
वहां जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पहले सैनेटाइजर से हाथ धोने होंगे। उप महापौर राजेन्द्र पंवार ने बताया कि निगम में रोजाना सैकड़ों लोग विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। कोई पॉजिटिव व्यक्ति आ गया तो स्टाफ के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। खिदमतगार खादिम सोसायटी ने हेल्प लाइन के लिए सैनेटाइजर स्टैंड भेंट किए हैं। इस पर हाथ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पैर से ऑपरेट होगा। संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें