निजी बस ऑपरेटर्स की बैठक मंगलवार काे पंचसती सर्किल पर हुई। इसमें ऑपरेटर्स की मांगाें पर सरकार की ओर से अनदेखी करने पर राेष जताया गया। जून से प्राइवेट बसें ग्रामीण रूटाें और रात्रिकालीन बसें बंद है, जिससे यात्रियाें काे परेशान हाेना पड़ रहा है। बैैठक में निर्णय लिया गया कि ऑपरेटर्स की मांगाें पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने तक बसाें का संचालन बंद रहेगा।
बीकानेर बस ऑपरेटर्स एसाेसिएशन के अध्यक्ष समुंद्रसिंह राठाैड़ ने बताया कि उधर ऑल राजस्थान स्तर पर बस एसाेसिएशन जयपुर में भी आंदाेलन चल रहा है। बैठक के बाद एसाेसिएशन के पदाधिकारियाें ने श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गाेदारा से उनके आवास पर मुलाकात की। बस ऑपरेटर्स व स्टाफ की आर्थिक हालात व समस्याओं से अवगत करवाया। इस माैके पर हिम्मतसिंह, जयचंद, रामकिशन, शिवसिंह, यासिर खान अादि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें