15 अगस्त 1975 को एक फिल्म आई थी शोले। उस फिल्म का एक सुपर हिट सीन आप सभी लोगों को ध्यान होगा। जिसमें बसंती की मौसी वीरू से उसकी शादी नहीं करवा रही थी। जिससे वीरू अपनी मांग मनवाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया और बसंती से अपनी शादी करवाने की मांग पर अड़ गया।
बिल्कुल यही सीन रविवार को अनूपगढ़ के गांव पतरोड़ा में हुआ, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर 100 फुट ऊंचे ओवरहैड टैंक पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा कि मेरी शादी करवाओ। हालांकि प्रशासन और पुलिस के प्रयासों द्वारा युवक को 2 घंटे बाद टंकी से नीचे उतार लिया गया और शांति भंग में गिरफ्तार भी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिंपल सिंह अपने ननिहाल में रहकर सिलाई का काम करता है। इसी दाैरान उस एक युवती से प्यार हो गया। रिंपल ने अपने परिजनों ने लड़की वालों से बात करने के लिए भेजा, परंतु लड़की के परिजनों ने शादी के लिए मना कर दिया। इस पर दुखी होकर रविवार सुबह 10 बजे युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश से युवक को 2 घंटे बाद पानी की टंकी से नीचे उतार गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें