काेरोना काल में गिनी चुनी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में टिकट दलाल सक्रिय हैं। रेलवे सुरक्षा बल कोटा की अपराध शाखा की टीम ने शनिवार को डडवाड़ा में स्थित जगदंबा ट्रैवल्स पर छापा मारकर एक ई टिकट दलाल को पकड़ा है। उसके पास से 1024 टिकटों का रिकॉर्ड बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 20 लाख 42 हजार रुपए है। उसने टिकट बुक करने के लिए 10 पर्सनल आईडी बना रखी थी।
रेलवे सुरक्षा बल की अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि डडवाड़ा क्षेत्र में एक टिकट दलाल ई टिकटों की दलाली कर रहा है। इस पर आरपीएफ की अपराध शाखा के एसआई राजीव खरब, धर्मेंद्र कुमावत, एसआई दिलखुश मीणा, हेड कांस्टेबल अरविंद मलिक रणवीर विनोद कांस्टेबल शीशराम गुर्जर अमर सिंह मौके पर पहुंचे।

वहां उन्होंने जगदंबा ट्रैवल्स के संचालक हसन खान पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी संजय नगर हुसैनी नगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1024 टिकटों का रिकॉर्ड बरामद किया गया, जिसमें से तीन टिकट आगामी तारीखों के हैं। दो टिकट कोटा से मुंबई की यात्रा के हैं। आरपीएफ ने वहां से कंप्युटर, प्रिंटर सीपीयू सहित अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोटा आरपीएफ पोस्ट के सुपुर्द कर दिया गया है। उसे रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
E-ticket broker arrested, records of 20.42 lakh rupees recovered
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top