जवाहर नगर पुलिस ने जीजा और साले को गिरफ्तार किया है। दोनों दुकानदारों से स्कूल के नाम पर माल खरीदकर पैसे नहीं देते थे और दूसरों को सस्ते में बेच देते थे। सीआई रामकिशन ने बताया कि 8 जुलाई को वेदप्रकाश चौधरी पुत्र रामनिवास निवासी इंद्रा कॉलोनी विज्ञान नगर कोटा हाल तलवंडी ने एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें कहा था कि सतीश व मुकेश उसके शोरूम पर आये और 5 एसी एवं 2 एलईडी स्कूल में लगाने के नाम पर बिना भुगतान किए खरीद कर ले गए।

इसके अलावा वर्धमान स्टेशनरी तलवंडी चौराहा कोटा से भी 100 कार्टून कागज बिना भुगतान किए ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घटना स्थल के आस पास के करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कोटा शहर में आरोपियों को तलाश किया।

साईबर सेल से तकनीकी सहायता के बाद पुलिस ने मामले में मुकेश पंजाबी पुत्र रमेश लाल सिंधी उम्र 40 साल निवासी बदलापुर जिला ठाणे (महाराष्ट्र) और सुनिल कल्याणी उर्फ सतीश पुत्र गोरधन दास कल्याणी सिन्धी उम्र 36 साल निवासी बदलापुर जिला ठाणे (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया।

कागज के धंधे में घाटा हुआ तो करने लगे ठगी
पुलिस जांच में सामने आया कि सुनिल कल्याणी उर्फ सतीश ने बदलापुर व बेंगलूरु में कई पार्टियों से सफेद कागजों की रिम खरीदकर कम पैसों में बेची, जिस कारण उसके करीब 8-10 लाख रुपयों का कर्जा हो गया। कर्जे को चुकाने के लिए सुनील ने अपने जीजा मुकेश पंजाबी व बंसराज के साथ मिलकर पूर्व प्लानिंग के तहत महावीर नगर द्वितीय में स्कूल चलाने के नाम व एक मकान किराए से लिया और कोटा की एक पार्टी से पांच एसी व दो एलईडी एवं दूसरी पार्टी से 100 कार्टून सफेद कागज की रीम कुल 4,32,000 रुपए का सामान खरीद कर अपने उक्त किराए के मकान पर रखवाया।

दोनों पार्टियों को जल्द भुगतान का आश्वासन देकर माल को जयपुर व बदलापुर में बेचने के लिए लेकर चले गए। जो वापस जयपुर आकर उक्त प्रकार की वारदात करने की फिराक में थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top