बारिश ना होने की वजह से शहर का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब ग्रामीण क्षेत्रों में छिटपुट तो कहीं तेज छोटे-छोटे पॉकेट में बारिश होती जा रही है। शनिवार को श्री डूंगरगढ़ में अच्छी बारिश के बाद किसान बिजाई में जुट गए हैं। लेकिन शहर में अभी भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही।

इसी वजह से दिन और रात का तापमान फिर से बढ़ने लगा है बीती रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर रही है।

मौसम विभाग ने अब 30 जुलाई से 3 अगस्त के बीच बारिश के संकेत दिए हैं 1 अगस्त को बिजली गर्जना के साथ तेज बारिश की संभावना है लेकिन अब देखना यह है कि वह शहर में होती है या ग्रामीण क्षेत्र में क्योंकि मौसम विभाग बीकानेर जिले को आधार मानकर बारिश का संकेत देता है लेकिन वह किस क्षेत्र में होती है वह तात्कालिक परिस्थितियां तय करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top