विधायक दल की बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा था तीन दिन पहले, उन्होंने तीन दिन के अंदर रिटर्न नहीं किया रिप्लाई मीडिया को भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि पत्र लिखते हैं आप उसको मीडिया को बताते कि क्या लिखकर दिया है, कुछ दिन के बाद मैंने उसको फेसबुक पर भी डाल दिया, ट्वीट भी कर दिया और उनको टैग भी किया मैंने।

कल मैंने उनसे बातचीत की उनको मैंने बताया कि मैंने आपको पत्र लिखा था और ये हालात हैं, गवर्नर साहब ने हमारे साथ ये बिहेव किया। आप जानते हो कि उनके नीचे सिस्टम क्या है, उन्होंने कहा कि मैं दिखवाता हूं जैसे कि उनको कुछ मालूम ही नहीं है।

तो ये तो उस रूप में जानते हैं कि तमाम फैसले किस रूप में होते हैं, वो कहते हैं कि मैं पता करके बात करूंगा, कल ये न कहो कि हमें तो पता नहीं था इसलिए मैंने ट्वीट किया और मैंने इसीलिए वो ट्वीट किया कि कहीं कल मुझे मिलें किसी फंक्शन के अंदर और कह दें कि भई ये क्या हो रहा है, मुझे पूरी बात मालूम ही नहीं पड़ी, आपने मुझे संक्षेप में बताया था, मैं समझ नहीं पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अशोक गहलोत। मुख्यमंत्री राजस्थान
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top