जिले की सभी पंचायत समितियां अब बीडीओ का काम देख रहे वैद्याें से मुक्त हाे जाएगी। आयुर्वेद विभाग ने पंचायत राज में बीडीओ लगे सभी वैद्याें की प्रतिनियुक्ति सेवाएं समाप्त कर दी है। उन्हें पैतृक आयुर्वेद विभाग में बुला लिया है। आयुर्वेद विभाग की शासन सचिव डाॅ. वीना प्रधान ने गुरुवार काे पंचायत राज विभाग के आयुक्त काे एक पत्र जारी कर लिखा है कि सभी आयुर्वेद चिकित्साधिकारियाें की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है।
अत: पंचायतीराज में बीडीओ लगे इन सभी वैद्याें काे तत्काल कार्यमुक्त करें। इस आदेश से आयुर्वेद विभाग से प्रतिनियुक्ति पर आए बीडीओ गढ़ी राजेश वर्मा, बीडीओ कुशलगढ़ पप्पूलाल मीणा, बीडीओ आनंदपुरी कैलाश चंद्र गर्ग, बीडीओ बागीदाैरा संजय चरपाेटा, बीडीओ घाटाेल हरिकेश मीणा काे अपना पद छाेड़ना हाेगा।
इस आदेश की क्रियान्विति के साथ ही जिले में बीडीओ के सभी पद रिक्त हाे जाएंंगे। बांसवाड़ा में 11 पंचायत समितियां हैं, जिनमें से गढ़ी, कुशलगढ़, आनंदपुरी, बागीदाैरा व घाटाेल में अभी आयुर्वेद विभाग के वैद्य लगे हुए हैं। आयुर्वेद विभाग से प्रतिनियुक्ति पर लगे पंचायत समिति गांगड़तलाई बीडीओ जगदीशचंद्र शर्मा व पंचायत समिति, सज्जनगढ़ बीडीओ रमेश चंद्र धणदे काे सात दिन पहले ही पंचायत राज विभाग ने एपीओ कर दिया था।
यहां का चार्ज अभी कार्यवाहक बीडीओ के रूप में पंचायत राज के अधिकारियाें के पास है। वहीं पिछले दिनाें पंचायत समिति बांसवाड़ा व पंचायत समिति तलवाड़ा में बीडीओ के रूप में कार्यरत कृषि विभाग के अधिकारियाें की भी प्रतिनियुक्ति सेवाएं समाप्त कर मूल विभाग में भिजवा दिया गया था। पंचायत समिति अरथूना व पंचायत समिति, छाेटी सरवन में बीडीओ के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इन पंचायताें में भी कार्यवाहक बीडीओ के रूप में पंचायत राज के अधिकारी लगे हुए हैं।
आदेश इसलिए... काेविड में बीडीओ से ज्यादा जरूरी आयुर्वेद विभाग में वैद्य का काम
भास्कर ने 7 अप्रैल के अंक में प्रकाशित समाचार यह वैध नहीं हैं, क्योंकि काेराेना की लड़ाई में ईलाज जरूरी है, यहां 9 में से 7 जगह वैद्य काे लगा रखा है शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। उसमें उल्लेखित तथ्याें का जिक्र करते हुए ही आयुर्वेंद विभाग ने पंचायत राज में गए आयुर्वेद अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सेवाएं समाप्त की है।
डाॅ. वीना प्रधान ने पत्र में लिखा है कि आयुर्वेद अधिकारियाें काे बीडीओ पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए केवल एक वर्ष की अनापत्ति दी गई थी। वर्तमान मेंं आयुर्वेद विभाग में चिकित्साधिकारियों के काफी पद रिक्त हैं। जिसका चिकित्सकी कार्याें पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इसके अलावा कुछ अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी मामले में अभियाेजन स्वीकृति जारी हाेने में भी कठिनाई हाेती है। साथ ही वर्तमान में काेविड-19 महामारी में विभागीय चिकित्सा संस्थानाें में चिकित्सकीय सेवाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य तथा मूल प्रकृति के चिकित्सकीय कार्य करवाए जाने के लिए आयुर्वेद विभाग के इन सभी चिकित्साधिकारियाें की प्रतिनियुक्ति सेवाएं समाप्त की जाती है।
सभी 11 पंचायत समितियाें में काेई बीडीओ नहीं हाेगा
5 बीडीओ हटेंगे... आयुर्वेद विभाग के आदेश से गढ़ी, कुशलगढ़, आनंदपुरी, बागीदाैरा और घाटाेल बीडीओ काे मूल विभाग में लाैटना हाेगा।
2 एपीओ...आयुर्वेद विभाग से ही प्रतिनियुक्ति पर लगे गांगड़तलाई और सज्जनगढ़ बीडीओ काे पंचायत राज विभाग ने एपीओ कर रखा है।
2 कृषि विभाग में लाैटे.. बांसवाड़ा व तलवाड़ा पहले ही मूल कृषि विभाग में लाैट चुके है।
2 पद रिक्त...अरथूना व छाेटी सरवन में लंबे समय से पद रिक्त चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें