चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में टीकाकरण दिवस का आयोजन गुरुवार को आंगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया गया। सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के साथ-साथ गर्भवती महिला एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर भी विभाग की मुख्य कड़ी आशा एवं एएनएम अहम भूमिका निभा रही है।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह ने बताया की कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए सत्र स्थल पर टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में आयोजित टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग जिला स्तर एवं खण्ड स्तर से ओडिके एप्प के माध्यम से की जा रही है।

जिला स्तर से सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी, आरसीएचओ डॉ पी एम सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, जिला नोडल अधिकारी मुकेश सिंघाड़िया, आरकेएसके समन्वयक उम्मेदाराम जाखड़, फील्ड मॉनिटर कमलेश कुमार चौधरी, जितेन्द्र संधू, खण्ड स्तर से समस्त बीसीएमओ, चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, ब्लाक हेल्थ सुपरवाईजर, पीएचसी हेल्थ सुपरवाइजर द्वारा टीकाकरण दिवस की मॉनिटरिंग कर सूचना ओडिके एप के माध्यम से राज्य स्तर को प्रेषित की गई।

जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने उपस्थित एएनएम, आशा एवं कार्यकर्ता को बताया कि सामाजिक दूरी बनाने के लिए लाभार्थियों को अलग-अलग समय पर बुलाकर टीकाकरण करवाएं, प्रत्येक बच्चे को टीका लगाने के बाद अपने हाथों को साबुन या सैनेटाइरज से आवश्यक रूप से साफ करें। इस दौरान जिला स्तरीय एनएचएम टीम ने पीएचसी सनवाडा, मीठिया तला, मेघवालों का तला, खुम्मे की बेरी एवं सीएचसी धोरीमन्ना में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pregnant women and children need caution to prevent corona
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top