जिले के सभी सीबीएसई और आरबीएससी के निजी स्कूलों में अनिश्चितकाल के लिए स्कूलों में लॉकडाउन करने का फैसला किया है। इस दौरान सभी 471 स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। स्कूल संचालकों ने यह फैसला सरकार के आदेश के विरोध में लिया है, जिसमें सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान की फीस को स्थगित कर दिया गया है।
जिलाध्यक्ष तरुण त्रिवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा ऑनलाइन स्टडी की पाबंदी इस दौरान की फीस को स्थगित कर दिया है। ऐसे में बिना वित्तीय आय के संस्था के कर्मचारियों को वेतन भुगतान करना मुश्किल होगा। इस आदेश के विरोध में सभी स्कूलों में तालाबंदी रहेगी।
ऑनलाइन कक्षाएं और कार्यालय के काम भी नहीं होंगे। संगठन द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जुलाई में स्कूलों के संचालन पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही लॉकडाउन में फीस नहीं लेने के आदेश को भी स्कूल खुलने तक आगे बढ़ा दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें