आरएएस मुख्य परीक्षा 2018 के परिणाम का इंतजार कर रहे प्रदेशभर के 18 हजार अभ्यर्थियों की मुराद 379 दिन बाद गुरुवार रात को पूरी हुई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 1051 पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ कस्बे के हर्षित कलाल का आरएएस के साक्षात्कार के लिए चयन हो गया है।
22 वर्षीय हर्षित का बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना था, जिस सपने से वो महज एक कदम ही दूर है। हर्षित ने अपनी इस सफलता पर बताया कि उसने इस इम्तिहान के लिए 8 माह जयपुर में कोचिंग ली थी, जहां नियमित पढ़ाई पर पूरा फोकस किया। मेहनत के कारण मन में विश्वास था कि चयन हो जाएगा, लेकिन परिणाम जारी होने में देरी से निराश हो गया था।
हर्षित के पिता दिनेशचंद्र कलाल जहां अपनी एक छोटी किराना कि दुकान और खेतीबाड़ी से परिवार का गुजारा करते है। वहीं मां कल्पना घर की जरूरतों और कामकाज कर बच्चो का मनोबल और विश्वास बढ़ाने में भूमिका अदा करती रही। इसके अलावा हर्षित को इस लक्ष्य को पाने में बुआ लक्ष्मी कलाल का पूरा सहयोग मिला। जो ठीकरिया बालिक स्कूल में संस्थाप्रधान हैं।
16 हजार अभ्यर्थी आरएएस की दौड़ से बाहर
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 1051 पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। आयोग ने कुल 2010 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से इंटरव्यू के लिए पात्र घोषित किया है। इसमें नॉन टीएसपी के लिए 1953 और टीएसपी क्षेत्र के लिए 57 अभ्यर्थी हैं। करीब 16 हजार अभ्यर्थी आरएएस की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
दो अभ्यर्थियों रोल नंबर 808153 व 816812 का परिणाम कोर्ट में दायर याचिका के अंतिम निर्णय के बाद जारी होगा। आयोग इंटरव्यू की तिथि यथा समय घोषित करेगा। आरएएस मुख्य परीक्षा 2016 का परिणाम 17 दिन में आ गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें