काला साेना कहे जाने वाले बहुमूलय मैग्नीज की तस्करी थम नहीं रही है। ताजा मामला टिंबामहुड़ी गांव में सामने आया। जहां रात काे पुलिस की विशेष टीम (डीएसटी), क्यूआरटी और कुशलगढ़ पुलिस ने घेरा देकर मैग्नीज की तस्करी में इस्तेमाल दाे ट्रक और जेसीबी जब्त की। गुजरात पासिंग एक ट्रक में काफी मात्रा में मैग्नीज भरी हुई थी। सीआई कैलाशचंद्र खटीक ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से मैग्नीज वाहनाें में भरकर तस्करी की जाने वाली है।
इस पर डीएसटी के प्रभारी सीआई हनुवंतसिंह और क्यूआरटी की टीम के साथ रात काे दबिश दी। जिस पर गुजरात पासिंग की ट्रक में मैग्नीज भरी मिली। माैके से दाे ट्रक और जेसीबी जब्त कर ली गई। हालांकि, ट्रक में कितनी मैगनीज भरी है और ट्रक मालिक आखिर काैन है इसे लेकर एक दिन बाद भी काेई जानकारी न तो पुलिस दे रही है और नही खनन विभाग।
ऐसे में संभावना यहीं जताई जा रही है कि इस मामले में भी मैग्नीज तस्करी के गिराेह काे पकड़ने की बजाय कार्रवाई महज महज जुर्माना राशि वसूलने तक ही सिमट सकती है। गाैरतलब है कि पिछले दिनाें में कलिंजरा क्षेत्र में भी पुलिस ने मैग्नीज से भरा ट्रक पकड़ा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें