एक ही थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े दो जनों के मोबाइल छीनकर भाग गए। रातानाडा पुलिस ने बताया कि राईकाबाग निवासी वीना पत्नी विजय भारती ने रिपोर्ट देकर बताया कि 7 जुलाई की सुबह सवा ग्यारह बजे वे रातानाडा इलाके से गुजर रही थीं, तभी सत्यम अस्पताल के पास एक बाइक पर दो बदमाश उनके नजदीक आए तो हाथ से मोबाइल छीन भाग गए।

इस दौरान वे चिल्लाई भी, लेकिन तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए बदमाश भाग निकले। वहीं नागौर के मकराना हाल सरदारपुरा बी रोड निवासी प्रवीण पुत्र चेतनराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि वे 8 जुलाई की सुबह सवा नौ बजे खतरनाक पुलिया से जेडीए सर्किल की तरफ जा रहे थे, तभी बाइक पर दो जने झपट्टा मारकर हाथ से मोबाइल छीन भाग निकले। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top