कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक ऐसी गैंग सक्रिय हुई है, जो बालकों से लूट-मारपीट करती हैं। बालकों को जबरन नशीले पदार्थ भी देने लगी है। ऐसे ही मामले सामने आए तो बच्चों के अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने को कैथूनीपोल थाने का घेराव किया और थानाधिकारी से जल्दी से गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार करने की मांग की।
स्थानीय कांग्रेस नेता दिनेश जोशी ने बताया कि इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। वहीं, पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर उनके साथ राजीनामा करवा रही है। इस दौरान ललित सोनी, जितेंद्र, बंटी, पप्पू भाई खान, पंकज जोशी, रवि अग्रवाल समेत अन्य अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें