कोटा विश्वविद्यालय में कोरोना काल में भीड़ ले जाकर प्रदर्शन करना, राजकार्य में बाधा डालना और हाथापाई करना अब कॉलेज छात्रों को भारी पड़ने वाला है। कॉलेज प्रशासन ने प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले राजकीय विधि महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष चौधरी समेत करीब 50 छात्रों व अन्यों के खिलाफ आरकेपुरम थाने में केस दर्ज करवाया है।

पुलिस ने उक्त मामले में महामारी अधिनियम-1897 की धारा 3, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, धारा 332, 353, 143, 323, 188, 269, 270 में केस दर्ज किया है।
आरकेपुरम थाने को दी गई रिपोर्ट में कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि राज्य सरकार के निर्देशों की पालना करने के लिए कोटा विवि की ओर से कुछ पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 15 जुलाई से आयोजित करने के लिए टाइम टेबल जारी किया था। राजकीय विधि महाविद्यालय का पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष चौधरी 4 जुलाई को 50-60 छात्रों के साथ कोटा विश्वविद्यालय परिसर में आया।

उन्होंने न मास्क पहना था और न सामाजिक दूरी का ध्यान रखा। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. चक्रपाणि गौतम ने सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं मास्क पहनकर विश्वविद्यालय में प्रवेश हेतु समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने सुरक्षा गार्ड के साथ अभद्रता एवं हाथापाई की, प्रशासनिक भवन (कौटिल्य भवन) के प्रवेश द्वार पर लगे चैनल गेट को तोड़ने का प्रयास किया तथा राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। उक्त गतिविधियां कोविड-19 महामारी के संक्रमण के दौरान की गई, जो कि कॉविड 19 के संक्रमण को बढ़ावा देने की श्रेणी में आती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top