आंगनबाड़ी में नाैकरी दिलाने और बच्चाें काे शिक्षक प्रशिक्षण करवाने का झांसा देकर महिलाओं से धाेखाधड़ी का मामला सामने आया है। खुद के साथ हुई धाेखाधड़ी का पता चलने पर एक महिला गुरुवार काे एसपी कार्यालय पहुंची और परिवाद देकर कार्यवाई की गुहार लगाई।
शिकायतकर्ता महिला का आराेप है कि लाेकेश नाम के व्यक्ति ने उससे और उसकी परिचित दाे और महिलाओं से आंगनबाड़ी में नाैकरी दिलाने और बच्चाें काे शिक्षक प्रशिक्षण करवाने का झांसा देकर लाखाें रुपए एठ लिए। इस संबंध में 3 जुलाई काे महिलाएं लाेकेश के पास गई और रुपए वापस लाैटने की बात कही ताे क्रिकेट के बल्ले से महिलाओं से मारपीट की।
परिवाद में बताया कि इस संबंध में सदर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई। 8 जुलाई काे एक महिला के पति ने पुलिस से एफआईआर की काॅपी मांगी जिस पर बताया गया कि कार्यवाई कर लाेकेश के पाबंद करवा दिया गया है। परिवाद में महिला ने आपत्ति जताई है कि उनसे से ठगी और मारपीट हुई है। फिर भी उनके बयान नहीं लिए गए। महिला ने मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें