काेटा में काेराेना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटे में इस संक्रमण ने काेटा में 3 और जानें ले ली। मेडिसिन विभाग के प्राेफेसर डाॅ. मनाेज सालूजा ने बताया कि कुन्हाड़ी निवासी 60 साल के पुरुष की बुधवार रात करीब 11 बजे माैत हुई। राेगी काे टीबी व अनकंट्राेल्ड डायबिटीज पहले से था। उक्त मरीज 2 अगस्त काे एडमिट हुआ था।
वहीं, गुरुवार काे संजय नगर निवासी 50 साल की महिला व 67 साल के पुरुष की माैत हुई। महिला ने रात साढ़े 8 बजे दम ताेड़ा, जबकि पुरुष ने रात साढ़े 10 बजे अंतिम सांस ली। अभी भी 15 से 20 मरीज हमारे यहां सीरियस स्थिति में चल रहे हैं। इन्हें एंटी वायरल डाेज भी दे रहे हैं, लेकिन बहुत ज्यादा रेस्पाेंस नहीं मिल रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें