रानोली थाना क्षेत्र के गांवों में डीपी चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को रैवासा नमक प्लांट से देर रात डीपी से चोर तांबा व ऑयल ले गए। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो ट्रांसफार्मर के पास सभी डीपी जमीन पर पड़ी मिली तथा उनमें से सामान निकाला हुआ था। मंगलवार सुबह डीपी चोरी होने की सूचना पर निगम के कर्मचारी भी पहुंचे। उन्होंने डीपी चोरी की सभी जगहों पर जाकर मौका स्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि रानोली थाना क्षेत्र के पलसाना, रानोली, सांगरवा व लीपड़ी आदि जगह चोर लगातार डीपी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। चोरो ने पहले भी नमक प्लांट से केबल, मोटर व डीपी तोड़कर तांबा व ऑयल चुराया था। मंगलवार को चोरों ने मोहनजी नमक प्लांट पर लगी डीपी तोड़कर उसमें से तांबे की बाइंडिंग और ऑयल चुरा लिया तथा डीपी को मौके पर ही पटक गए। चोरों ने कमरे का ताला भी तोड़ा, लेकिन जाग होने पर भाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि ये एक गैंग है जो एक ही प्रकार से चोरी कर रही है। डीपी चोरी करने वाला गिरोह हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें