रेलवे मुख्यालय में सोमवार को सभी कर्मचारियों और अधिकारियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सीनियर ऑफिसर के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिली। दरअसल सोमवार सुबह रेलवे मुख्यालय की जनसंपर्क विभाग के मुखिया को कोरोना पॉजिटिव निकला।

शुक्रवार तक उन्होंने ऑफिस आकर कार्य किया था। सोमवार को कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। पॉजिटिव मिले अधिकारी के संपर्क में आए सभी कर्मचारियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। वहीं सोमवार को पूरे ऑफिस को सैनिटाइज किया गया।

इससे पहले जनसंपर्क विभाग में ही कार्यरत एक सीनियर पीआरओ को भी कोरोना पॉजिटिव आया था। उधर एक बार फिर कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से 100 फीसदी स्टाफ को बुलाया जा रहा है। रेलवे में ट्रेनों के संचालन से ही कामकाज होता है। ट्रेनों का संचालन हो नहीं रहा है और कर्मचारियों को बुलाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top