अजमेर-आगरा रोड टोल प्लाजा के बाद अब एनएचएआई की जयपुर-दिल्ली रोड स्थित दौलतपुरा टोल की दरें नहीं बढ़ाने की बारी है। दौलतपुरा टोल की दरें एक सितंबर से परिवर्तन होने का है, लेकिन एनएचएआई अजमेर-आगरा रोड स्थित ठिकरिया, किशनगढ, बस्सी और सिकंदरा टोल की तरह दौलतपुरा टोल की दरें नहीं बढ़ाने का निर्णय लेकर लोगों को कोरोना संकट में राहत दे सकती है।
हालांकि दरें बढ़ाने को अंतिम निर्णय एनएचएआई की तरफ से लिया जाता है, जो अगस्त के अंतिम सप्ताह में आएगा। जुलाई में भी एनएचएआई कोरोना संकट की वजह से ठिकरिया, किशनगढ, बस्सी और सिकंदरा टोल प्लाजा की दरें नहीं बढ़ा कर लोगों को राहत दे चुकी है।
यह स्थिति तो तब है जबकि एनएचएआई का हर टोल प्लाजा के साथ साल में एक बार दरें बढ़ाने का एग्रिमेंट हैं। हालांकि दरों में बढ़ोतरी हर श्रेणी के वाहनों पर एक तरफ 5 रुपए से 10 रु. के बीच में होती है, लेकिन यह भी बढ़कर बहुत हो जाती है। प्रदेश में सबसे महंगा टोल प्लाजा टोंक रोड स्थित शिवदासपुरा है।
यहां पर वाहनों से सबसे अधिक टोल वसूला जा रहा है। टोल पर अब कार-जीप को 100 रुपए एक तरफ के देने पड़ रहे हैं। दोनों तरफ के 200 रुपए हो गए। अगर दिन में टोंक जाकर आना है तो कार-जीप का दोनों तरफ का टोल 200 रुपए लगेगा। वहीं एसीवी, एलजीवी, मिनी बसें 155, बस-ट्रक का 325 तो एमएवी (3 से 6 एक्सल) ट्रकों से 500 रुपए प्रति नग टोल लिया जा रहा है, जबकि अन्य टोल पर रह राशि 300 से 360 रुपए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें