कस्बे में विधायक हाकम अली खां के साथ आए वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. खानू खान बुधवाली ने पत्रकारों के समक्ष भाजपा पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा, भाजपा ने सरकारें बदलने, विधायकों और सांसदों को खरीदने के लिए क्या नहीं किया है। विधायकों की बाड़ेबंदी के सवाल को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि बाड़ाबंदी जैसी कोई बात नहीं है। डाॅ. बुधवाली ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ पर आरोप लगाया कि उन्होंने आज तक जिस थाली में खाया है, उसी में छेद किया है। विधायकों के खरीदने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि गांधीवादी विचारधारा कभी बिक नहीं सकती, जो कांग्रेसी हैं, वे बिक नहीं सकते, जो बिकते हैं वे कांग्रेसी नहीं ।
सरकार स्थिर है : कांग्रेस विधायक हाकम अली खां ने कहा कि सरकार स्थिर है और उसके पास पूर्णबहुमत है। विधायकों की बाड़ाबंदी पर उन्होंने कहा कि यदि बाड़ाबंदी होती तो आज मैं यहां नहीं होता। यद्यपि विधायक अधिकांश सवालों को टालते रहें, परंतु बागी विधायकों पर कार्रवाई के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह आलाकमान का काम है। हम लोकतंत्र बचाने का काम कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें