राजस्थान गोसेवा समिति के अध्यक्ष व श्री बुधगिरिजी मढ़ी के पीठाधीश्वर महंत दिनेशगिरि महाराज ने कहा कि राम जन्मभूमि पर बनने जा रहा मंदिर 500 साल तक चले संघर्ष का सुखद समापन है। इस संघर्ष के दौरान अनेक राम भक्तों ने शहादत दी है।

पीठाधीश्वर ने कहा कि खोए हुए स्वाभिमान को पुनः प्राप्त करने की खुशी में श्री बुधगिरि मढ़ी की ओर से 591 घरों में लड्डू बांटे जाएंगे और इतने ही घरों में दीपक और तेल वितरित किया जा रहा है। अपने घरों पर शाम को रोशनी करने के साथ ही मन्दिर पर रोशनी भी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top