दिल्ली एम्स में नर्सिंग अधिकारी व एम्स नर्सेज यूनियन के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने हरीश कुमार काजला प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले शेखावाटी के सैकड़ों अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति दे चुके हैं। वे एम्स में भर्ती होने वाले मरीजों को रेयर ब्लड ग्रुप उपलब्ध कराने में भी मदद करते हैं। देहदान और अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। देहदान के लिए काफी लोगों के फॉर्म भरवा चुके हैं।

प्रदेशभर से एम्स में जाने वाले मरीजों की जांचें, डॉक्टर को दिखवाने, भर्ती प्रक्रिया सहित रहने-खाने की व्यवस्था भी करते हैं। हरीश कुमार काजला मूलत: खंडेला तहसील के दुल्हेपुरा गांव के निवासी हैं। काजला ने आपणी माटी फाउंडेशन संस्था बना रखी है। जिसके माध्यम से दिल्ली में कार्यरत राजस्थान के 500 से अधिक सरकारी अधिकारियों व कार्मिकों को जोड़ रखा है।

वे दिल्ली में तैयारी के लिए आने वाले अभ्यर्थियों, भर्तियों की एग्जाम व फिजिकल एग्जाम देने आने वाले युवाओं के रहने और खाने की व्यवस्था भी करवाते हैं। ग्रेजुएशन के दौरान ही नर्सिंग कोर्स किया और इसी दौरान 2006 में उनकी एम्स में नौकरी लग गई। तभी से राजस्थान से जाने वाले सभी मरीजों व आमजन की सेवा में जुटे हुए हैं।

हाल ही में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें कोविड-19 में बेस्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया है।
250 विद्यार्थियों को वितरित किए स्वेटर : उन्होंने आपणी माटी फाउंडेशन के तहत सीकर में राउमा विद्यालय बासड़ी में जनवरी में 250 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की है। इसी के साथ लाखणी गांव में 300 से अधिक फलदार, छायादार पौधे लगाकर बगीची तैयार की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nursing officer Kajla motivating people for body donation and organ donation
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top