राजस्थान के क्रिकेटर्स की पहचान बन चुका है मथुरा दास माथुर अवार्ड। 27 साल से यह अवार्ड लगातार दिया जा रहा है। सीनियर, जूनियर और सब जूनियर कैटेगरी में हर साल के बेस्ट क्रिकेटर्स को यह अवार्ड दिया जाता है। 2019-20 के लिए यह सम्मान मिला है अशोक मेनारिया, हितेश पटेल और साहिल भास्कर को। मुख्य सचेतक महेश जोशी, आरसीए सचिव महेंद्र शर्मा और राजस्थान ब्लूज के अध्यक्ष विनोद माथुर ने ये अवार्ड दिए।
इस अवसर पर कई पूर्व क्रिकेटर्स, कोच, सलेक्टर्स उपस्थित थे। 59 खिलाड़ियों में अशोक मेनारिया अकेले खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह अवार्ड तीसरी बार जीता है। 2009 में जूनियर, 2011 सीनियर और 2020 में एक बार फिर सीनियर कैटेगरी में मेनारिया ने यह अवार्ड जीता। ये 11 खिलाड़ी 2-2 बार जीत चुके: संजय भारती, मो. अहमद, शुभम शर्मा, महिपाल लोमरोर, विनीत सक्सेना, पुनीत यादव, रोबिन बिष्ट, दीपक चाहर, पंकज सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, मधुर खत्री।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें