साबला | साबला। बारिश में बेणेश्वर से गनोडा, बेणेश्वर से वलाई व बेणेश्वर से साबला मार्गो पर पुलों पर तेज गति से पानी की चादर चलती है। पांच दिन पहले दो युवक बाइक लेकर साबला-बेणेश्वर मार्ग पर बने पुल पर बहते पानी के बीच उतर ग‌ए। थोड़ा दुर जाते ही बाइक का बैलेंस बिगड़ने एवं पानी के तेज बहाव से एक युवक पुल पर तो दूसरा युवक बाइक सहित नदी में बह गया।

नदी में गिरा युवक तैर कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकला। गनीमत रही कि युवक तैरना जानता था इससे किसी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई। हालांकि युवक की बाइक को रविवार को लोगों की मदद से निकाला गया। दरअसल, पांच दिन पूर्व टिटवा गांव के पाटीदार समाज के दो युवक अपनी मां की मृत्यु के बाद अस्थि विसर्जन के लिए आए थे।

इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। नदी में गिरी बाइक को रविवार के दिन बेणेश्वर शिवालय ट्रस्ट के लक्ष्मण चौकीदार एवं उनके सहयोगी भगा, राजू एवं अन्य चार गोताखोरों के सहयोग से बाहर निकलवाया। रविवार शाम को वलाई मार्ग पर सात फीट पानी व गनोड़ा पुल पर चार फीट पानी बह रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top