डूंगरपुर | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के जुलाई 2020 सत्र के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। उक्त सत्र में अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को स्नातक कार्यक्रमों (बी.ए., बी.काॅम., बी.एससी. एवं डिप्लोमा प्रमाण पत्र) में निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी अभी ऑनलाइन माध्यम से स्नातक कार्यक्रमों में अस्थाई प्रवेश ले सकते हैं।

कोरोना संकट में पढ़ाई बाधित न हो इसलिए यह अभियान चलाया गया। इग्नू के विद्यार्थी जो स्नातक प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे विद्यार्थी भी अगली कक्षा में पुनः पंजीकरण करवा सकते हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति छात्रों का स्नातक कार्यक्रम में पुनः पंजीकरण भी निशुल्क हैं। नवीन प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top