पिपराली पंचायत समिति के गुंगारा व बेरी गांव के खेतों से निकाली जा रही मेहसाणा बठिंडा गैस पाइपलाइन परियोजना में कंपनी से मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने रविवार को कंपनी प्रतिनिधियों का घेराव कर विरोध जताया। किसानों का कहना है कि कंपनी 2012 में दिए गए नोटिस के मुताबिक न तो मुआवजा दे रही है तथा खेतों में खड़ी फसलों को नष्ट कर बिना किसी मुआवजे के जबरन खेतों से पाइप लाइन डाल रही है।
भाजपा दादिया मंडल अध्यक्ष राकेश नेहरा के नेतृत्व में प्रतिनिधियों का घेराव कर मुआवजा नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर गुलाब, महेद्र नेहरा, निशांत शोभन, पूर्णमल शर्मा, मुकेश नेहरा, देवीलाल नेहरा आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें