उच्च शिक्षा से जुड़ी दो अहम खबरें है। एक एमएलवी कॉलेज में प्रवेश लेने वालों के लिए हैं तो दूसरी नए गंगापुर कॉलेज में प्रवेश ले चुके हैं उनके लिए है। एमएलवी कॉलेज की स्नातक प्रथम वर्ष कक्षाअाें में कई श्रेणियों में सीटें खाली रह गई हैं।

इसलिए वहां कोई प्रवेश लेना चाहता है तो फिर से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए आखिरी तारीख 24 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद कोई आवेदन नहीं कर सकता है। वहीं दूसरी खबर गंगापुर कॉलेज में अंतरिम वरीयता सूची में नाम आने के बावजूद शुल्क जमा नहीं करा रहे है। ऐसे में 22 सितंबर तक शुल्क जमा नहीं कराया गया तो आवेदन निरस्त हो जाएगा। क्योंकि बिना शुल्क के सीट को रिक्त मान लिया

जाएगा। गंगापुर के नोडल अधिकारी केसी पंचोली ने बताया कि अंतरिम वरीयता सूची में आने वाला कोई भी स्टूडेंट हो या चाहे मुख्य सूची में हो या वेटिंग में उसे फीस जमा कराना अनिवार्य है। वेटिंग वाले को भी बिना शुल्क जमा कराएं सीट मुकर्रर नहीं की जाएगी। अगर वेटिंग वाला स्टूडेंट का नंबर नहीं आता है तो कॉलेज की ओर से फीस रिफंड की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top