कस्बे के कोठार मोहल्ला में रहने वाली गृहणी शारदा सोनी ने कोरोना काल के दौरान घर में पड़े कबाड़ में सब्जियां उगाकर ना केवल स्वयं की आवश्यकताओं को पूर्ण किया बल्कि माैहल्ले व परिचित लोगों को भी निशुल्क सब्जियों का वितरण किया।

सोनी ने बताया कि इलेक्ट्रिक मैकेनिक का कार्य करने वाले पति की दुकान में फ्रिज, आइसकैंडी की ट्रे, ऑइल की केन आदि कबाड़ में पड़ी हुई थी। जिन्हें उपयोग में लेने का ख्याल आया और छत में लकड़ी का बुरादा व मिट्टी डालकर टमाटर, कद्दू, लौकी, करेला, मिर्ची, चवला फली सहित कई अन्य सब्जियां उगा दी और करीब 2 महीने तक मेहनत करके पौधों को बड़ा किया। जिसमें किसी भी प्रकार के यूरिया अथवा पेस्टिसाइड का उपयोग नहीं किया गया। आज प्रतिदिन सुबह उनके घर के बाहर कई लोग सब्जी लेने आते हैं जिन्हें ऑर्गेनिक सब्जी निशुल्क उपलब्ध कराती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top