काेराेना संकट के दाैरान केंद्र सरकार की ओर से खाद्य सुरक्षा याेजना के तहत सितंबर में बांटे गए चने खराब क्वालिटी थे। इस मामले काे दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। भास्कर ने पहले ही बता दिया था कि ये चने खाने लायक नहीं थे। इसके बाद कलेक्टर ने इसकी जांच करवाई थी। गुरुवार काे आई जांच रिपाेर्ट में भी चने खाने याेग्य नहीं मिले। उसमें कीड़े पाए गए, जिसकी वजह से वे अनसेफ हैं। रिपाेर्ट आने के बाद विधायक भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत काे पत्र लिखकर मांग की है कि इस मिलावट की जांच करवाई जाए। रिपाेर्ट भी उन्हाेंने सीएम काे भेज दी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादाैन ने स्टॉक से नमूने लेकर पब्लिक हैल्थ लेबाेरेटरी में जांच करवाई थी। जांच रिपाेर्ट के अनुसार चने में जिंदा व मरे हुए कीड़े पाए गए। उसमें नमी भी बहुत थी, कंकड़ आदि फाॅरेन बाॅडी पार्टिकल भी मिले हुए थे। इसलिए ये खाने याेग्य नहीं है, अनसेफ हैं।

जिला प्रशासन की जांच रिपाेर्ट काे विधायक भरत सिंह ने सीएम काे भेजी है। साथ ही पत्र लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क वितरण करने के लिए सितम्बर में जिले में भिजवाई गई चने की दाल घटिया किस्म की थी। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि यह दाल खाने योग्य नहीं है। इस संबन्ध में पहले ही शंका जाहिर की थी कि ‘दाल में ही काला’ है। इस जांच के आधार पर यह पता लगाया जाए कि यह मिलावट किस स्तर पर की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Insects found in the stock of chickpea being given in the food security scheme…
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top