हाथरस की निर्भया को न्याय दिलाने की मांग काे लेकर शुक्रवार काे भारत बंद के आह्वान पर सुबह 9 से दाेपहर 3 बजे तक श्रीगंगानगर में भी बाजार बंद रहेगा। बंद के दाैरान शहर में गली माेहल्लाें की दुकानें भी बंद रहेंगी। गुरुवार काे जीनगर धर्मशाला में हुई सर्व समाज की बैठक में सर्वसम्मति से शहर बंद का निर्णय लिया गया।सर्वसमाज के लाेग शुक्रवार सुबह आठ बजे गाेल बाजार में इकट्ठे हाेकर हाथरस की निर्भया काे श्रद्धांजलि देंगे। बीरबल चौक स्थित जीनगर
धर्मशाला में गुरुवार काे सर्वसमाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता श्रीगंगानगर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय जिंदल ने की। बैठक में सर्वसमाज ने दाेषियाें काे फांसी देने की मांग काे लेकर भारत बंद के दाैरान अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया। सर्वसमाज ने इस मामले की जांच सीआईडी सीबी से करवाने, दरिंदों को सरेआम फांसी देने, मृतका के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, परिजनों को दूसरे जिले में मकान देने, परिवार क
एक सदस्य को सरकारी नौकरी व परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।कालूराम मेघवाल ने स्पष्ट किया कि श्रीगंगानगर पूरी तरह से बंद रहेगा, लेकिन चक्काजाम नहीं होगा। बंद के दौरान एंबुलेंस, शादी समेत किसी वाहन को रोका नहीं जाएगा। इसके अलावा दूध-मेडिकल समेत सब दुकानें बंद करवाई जाएंगी। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्र में टीमें गठित की गई हैं।
शुक्रवार सुबह आठ बजे गाेल बाजार में इकट्ठे हाेंगे लाेग
बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता, नगरपरिषद के पूर्व सभापति जगदीश जांदू, बाबा दीपसिंह सेवा समिति के प्रमुख तेजेन्द्रपाल सिंह टिम्मा, फल-सब्जी मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन मनिन्दर मान, ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन के अध्यक्ष साधुराम, धानमंडी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भोलू इन्दौरा, दलित नेता कालूराम मेघवाल, पार्षद बंटी वाल्मीकि, जीनगर समाज के जिलाध्यक्ष आशाराम डाबी, अंग्रेजसिंह धालीवाल, केपी योगी, जीतराम योगी, केसराराम दईया, सोहनलाल सिंगाठिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ललित बहल, पार्षद बाबूलाल निर्वाण, पार्षद रमेश शर्मा, पार्षद बलजीत बेदी, पार्षद धर्मेन्द्र मौर्य, पूर्व पार्षद कश्मीरी इन्दौरा, पूर्व पार्षद शिवलाल नायक, किशोरीलाल, पूर्व पार्षद सलीम अली चोपदार सहित अनेक प्रतिष्ठित संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बुद्धिजीवी जागरूक नागरिक उपस्थित थे।
प्रत्येक थाने की पुलिस के अलावा एक हजार पुलिसकर्मी लगाए
बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता, नगरपरिषद के पूर्व सभापति जगदीश जांदू, बाबा दीपसिंह सेवा समिति के प्रमुख तेजेन्द्रपाल सिंह टिम्मा, फल-सब्जी मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन मनिन्दर मान, ट्रैक्टर ट्रॉली यूनियन के अध्यक्ष साधुराम, धानमंडी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भोलू इन्दौरा, दलित नेता कालूराम मेघवाल, पार्षद बंटी वाल्मीकि, जीनगर समाज के जिलाध्यक्ष आशाराम डाबी, अंग्रेजसिंह धालीवाल, केपी योगी, जीतराम योगी, केसराराम दईया, सोहनलाल सिंगाठिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें