दैनिक भास्कर ने काेराेनाकाल में पाठकाें काे जागरूक करने के लिए मास्क ही वैक्सीन है अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत लाेगाें काे ये बताया जा रहा है कि काेराेना की दवा या वैक्सीन आने तक बचाव के लिए मास्क ही सबसे बेहतर है। डीआईजी रविदत्त गाैड़ ने कहा कि अब जिला पुलिस भी भास्कर के इस अभियान से जुड़ गई है। उन्होंने भास्कर के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस भी इस अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी। इसके तहत शुक्रवार से हर थाना क्षेत्र में थानाधिकारी 500-500 मास्क वितरित करेंगे।

गाैड़ ने बताया कि भास्कर के अभियान के तहत शहर के सारे थानाधिकारी अपने क्षेत्राें में राेज सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक रूट मार्च करेंगे। रूट मार्च के दाैरान सीएलजी के सदस्य और पुलिस मित्र भी साथ हाेंगे। इस दाैरान साेशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा। रूट मार्च में शामिल सभी लाेग मास्क में रहेंगे और इस दाैरान जाे भी व्यक्ति बिना मास्क के मिलेगा उसकी समझाइश करके उसे मास्क देंगे।

डीआईजी ने आम लाेगाें से अपील की है कि गमछे या रुमाल की जगह मास्क ही लगाएं क्याेंकि काेराेना से बचाव का यही एकमात्र तरीका है। रूट मार्च में सीओ, एएसपी और एसपी भी शामिल हाेंगे। इस दाैरान बिना मास्क के मिलने वाले लाेगाें का चालान काटने की बजाए समझाइश की जाएगी। इसके अलावा पुलिस शाॅपिंग माॅल्स, बाजाराें और कार्यालयाें में काेराेना से सुरक्षा के इंतजाम चेक करेगी। यह अभियान रेंज के सभी जिलाें में चलेगा।

प्रशासन की भी भागीदारी, कलेक्टर बोले- मास्क के लिए अभियान चलाएंगे

जिला प्रशासन भी भास्कर के अभियान से जुड़ गया है। कलेक्टर उज्ज्वल राठाैड़ ने कहा कि प्रशासन भी मास्क के प्रति जागरूकता फैलाने का पूरा प्रयास कर रहा है। सभी विभागाें में नाे मास्क-नाे एंट्री का नियम लागू कर दिया है। भास्कर ने भी आम लाेगाें काे जगरूक करने के लिए अभियान चलाया है। ये सराहनीय प्रयास है। अब जिला प्रशासन भी दैनिक भास्कर के इस अभियान में भागीदारी निभाएगा। इसके तहत सभी सरकारी कार्यालयाें में बिना मास्क के एंट्री सख्ती से बैन की जाएगी। आम लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने के लिए शहर में भी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों को मास्क पहनने के फायदे बताए जाएंगे।

इस अभियान में व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। इन संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों को शहरवासियों की समझाइश करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि मास्क पहनने से आप न सिर्फ खुद सुरक्षित रहते हैं, बल्कि आपका परिवार भी काेराेना के खतरे से बचा रहता है। उन्हाेंने कहा कि काेराेनाकाल में परिवार के बुजुर्गाें का विशेष ध्यान रखें। शहरवासियाें काे किसी तरह की मदद की जरूरत हाे ताे काेराेना हैल्पलाइन नंबर पर फाेन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kota police associated with Bhaskar's campaign, SHO will distribute 500-500 masks daily, will also make people aware
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top