दाे बार ज्यादती का शिकार हुई 15 साल की बालिका के घर गुरुवार काे सीओ सिटी रामचंद्र मूंड पहुंचे। पीड़िता ने उन्हें परिवाद सौंपकर बताया कि ज्यादती का मुकदमा और मेडिकल कराने के बाद रात काे घर पहुंची ताे आराेपी भी गाड़ी लेकर आ धमके थे।
जयपुर नंबराें की गाड़ी में उसकाे और उसके परिवार काे बैठाकर वे लाेग इनकाे हाेटल में ले गए। यहां केस वापस लेने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाने के लिए इनकाे कमरे में बंद कर दिया था। परिवाद में पीड़िता का कहना था कि रात काे दाे बजे आराेपियाें ने उनकाे खाना खिलाया और इसके बाद उसकी भाभी का माेबाइल छीनकर उसी से ऑनलाइन खाने का भुगतान किया। जब उसके भाई ने फाेन कर कहा कि वह थाने के बाहर खड़ा है और पुलिस काे सूचना देने अंदर जा रहा है ताे आराेपियाें ने मुकदमा वापस लेने की धमकी दी और इनकाे वापस घर छाेड़ कर फरार हाे गए थे।
मामले में सिओ सिटी रामचंद्र मूंड का कहना है कि ज्यादती करने वाले आराेपी एक अन्य आराेपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संदिग्ध ठिकानाें पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण में शामिल अन्य आराेपियाें की तलाश जारी है। गाैरतलब है कि कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले नाबालिग के साथ भींवाराम ने ज्यादती कर उसका अश्लील वीडियाे बना लिया था। इसी वीडियाे के आधार पर हंसराज उसके साथ ज्यादती कर फरार हाे गया था। पुलिस ने दाे आराेपियाें काे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भींवाराम अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
आयाेग और समिति ने लिया संज्ञान : दैनिक भास्कर द्वारा मासूम के साथ ज्यादती का मामला उजागर करने के बाद राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयाेग व बाल कल्याण समिति ने इसकाे गंभीरता से लिया है। आयाेग के सदस्य शिवभगवान नागा ने बताया कि आयाेग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल व उपसचिव महेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी के नाम लेटर जारी कर मामले की तथ्यात्मक रिपाेर्ट मांगी है। कमल शर्मा के अनुसार आराेपियाें के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें