माणक चौक थाना पुलिस ने 2008 के मुकदमे में वांछित स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सुरेश खटीक (35) दतवास का रहने वाला है। स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए माणक चौक थानाधिकारी सुरेन्द्र और डीएसटी पूर्व के प्रभारी मनोहर लाल की स्पेशल टीम बनाई गई थी। इधर, महेश नगर थाना पुलिस ने भी 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय जैन (36) निवाई, टोंक और हाल सिद्धार्थ नगर, मालवीय नगर का रहने वाला है। आरोपी कॉपी राइट व अन्य मामले में वांछित था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें