शहर में माैसम में बदलाव के साथ शीतलहर से राहत मिल गई है, लेकिन काेहरे और सर्दी से राहत नहीं मिल पाई है। मंगलवार सुबह काेहरे की वजह से विजिबिलिटी 800 मीटर रही। यह सीजन में अब तक की सबसे कम विजिबिलिटी है। मंगलवार काे न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़कर 8.4 डिग्री रहा।

अधिकतम पारा 24.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। साेमवार काे न्यूनतम पारा 25.2 और न्यूनतम 7.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। माैसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 68 प्रतिशत रही जाे शाम 5:30 बजे घटकर 40 प्रतिशत रही। न्यूनतम तापमान में 18 दिसंबर से लगातार बढ़ाेतरी जारी है।

आगे क्या

माैसम विभाग के अनुसार बुधवार काे माैसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम पारे में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हल्का काेहरा छाने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khehra in the morning, Badlane showed color in the day, visibility was 800 meters for the first time
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top