(प्रवीण जैन). केंद्रीय पर्यावरण व वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साेमवार काे पैंथर एस्टीमेशन रिपाेर्ट-2018 जारी की है। वर्ष 2014 से 2018 के बीच देश में तेदुओं की आबादी 8000 से बढ़कर 12852 हाे गई है। इस रिपाेर्ट में राजस्थान का देश में 10वां नंबर है। वहीं हमारा काेटा प्रदेश के टाॅप-5 जिलाें में शामिल है। मुकंदरा रिजर्व की जवाहरसागर व दरा सेंचुरी पैंथर के लिए उपयुक्त हैै। यहां 40 से अधिक तेंदुए हैं।
विभाग के आंकड़ाें के अनुसार 2012 में यहां 15 पैंथर थे। अब इनकी संख्या ढाई गुना बढ़ चुकी है। जवाहर सागर के एसीएफ आरएस भंडारी बताते हैं कि अनुकूल हैबीटैट और सुरक्षा मिलने से तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है। यह कोटा के लिए अच्छे संकेत हैं।

हाड़ाैती में 57 पैंथर

दरा व जवाहर सागर सेंचुरी में 40 पैंथर हैं। भैंसराेडगढ़ सेंचुरी में 11, रामगढ़ में 5, डीएसीएफ बूंदी एरिया में 1 तेंदुआ है। अभी तक शेरगढ़ सेंचुरी में पैंथर नहीं थे, लेकिन पिछले दिनाें यहां भी 2 तेंदुओँ की साइटिंग हुई है। वन्य जीवन विभाग ने यहां एक मादा पैंथर काे भी शिफ्ट किया है। वन्यजीव प्रेमी आदिल सैफ बताते हैं कि यहां तेदुओं के लिए शेल्टर, पानी और भाेजन के माकूल बंदाेबस्त हैं।

  • पैंथर के मामले में अब हाड़ाैती अधिक स्ट्रांग हाे गया है। रिजर्व और सेंचुरी की पेरीफेरी में इनकाे आसानी से शिकार मिल जाते हैं। प्रे-बेस बढ़ने से इनकी संख्या में भी इजाफा हाेगा। इनकी संख्या बढ़ना एक अच्छा संकेत है। - डाॅ. अभिषेक भटनागर, राजस्थान लैंड स्कैप काेऑर्डिनेटर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
  • तीन दशक से दरा व जवाहर सागर सेंचुरी में पैंथर की संख्या बढ़ रही है। यहां 40 से अधिक पैंथर हैं। इनकी बढ़ती संख्या का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि इनके पसंदीदा शिकार बंदराें ने अपना रूस्टिंग एरिया यानी पेड़ाें पर विश्राम करना भी बदल दिया है। - आरएस ताेमर, पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक

ये हैं टॉप-10

राज्य पैंथर
मप्र. 3421
महाराष्ट्र 1690
छग. 852
उड़ीसा 760
आंध्रप्रदेश 492
राजस्थान 476
तेलंगाना 334
बिहार 98
गोवा 86
पं. बंगाल 83



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Leopard grows two and a half times in 8 years in Keta, kunba increased from 15 to 40
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top