नजदीकी ग्राम पंचायत गनाहेड़ा मुख्यालय पर मंगलवार को पंचायतराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश सिंह रावत ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के बीते दो साल के कार्यकाल में प्रदेश के सभी गांवों का विकास ठप है। इसके चलते ग्रामीणों ने पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस को सबक सिखा दिया।
नवनिर्वाचित अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की प्रधान सीमा रावत ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी और विश्वास व्यक्त किया है, उस कसौटी पर वे खरी उतरेंगी। जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह मझेवला ने वार्ड में चहुमुखी विकास का वादा किया। पंचायत समिति सदस्य हंसराज वैष्णव ने मतदाताओं का आभार किया। कार्यक्रम में प्रधान सीमा रावत, जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य हंसराज वैष्णव, नांद के शंकर लाल, देवनगर के रतनलाल गुर्जर, गनाहेड़ा के सुरजा नाथ व बूढ़ा पुष्कर भाजपा मंडल अध्यक्ष संपत सुवाल का पूर्व जिला परिषद सदस्य माणक रावत, सरपंच लीला देवी रावत, उप सरपंच उदय सिंह रावत, छोगालाल रावत, कैलाश फौजी, कप्तान रावत, गोपाल, जीतू सहित ग्रामवासियों ने माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें