सांगानेर इलाके में सीताबाड़ी स्थित एटीएम बूथ पर बदमाशों द्वारा एक मजदूर का कार्ड बदलकर खाते से 22 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित सीताबाड़ी निवासी राजेन्द्र कुमार ने सोमवार को सांगानेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह एक हजार रुपए निकालने के लिए एटीएम बूथ पर गए थे। जहां मौजूद युवक ने धोखे से उनका कार्ड बदलकर खाते से 22 हजार रुपए निकाल लिए।

पीड़ित ने बताया कि वह और उनकी पत्नी ने मजदूरी करके बेटी की शादी के लिए पैसे इक्कट्ठे किए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश के लिए फुटेज खंगालने में जुटी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे घटना का पर्दाफाश किया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top