बजाज नगर इलाके में सायबर ठगों द्वारा एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड अकाउंट से 50 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित टोंक रोड स्थित गौतम नगर निवासी रितेश तंवर ने सोमवार को बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक होटल के नाम से खाने पर स्पेशल ऑफर दिया गया।

लिंक ओपन करके डिटेल भरी तो वाट्स अप मैसेज आया कि होटल की एप डाउनलोड करे। एप डाउन लोड करके ऑर्डर करने के बाद पेमेंट किया तो उनके क्रेडिट कार्ड अकाउंट से 5 बार में 50500 रुपए कट गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर मामले की जांच शुरू की। उल्लेखनीय है कि आए दिन ठगी की इस तरह की घटनाएं हो रही है, लेकिन लोग सचेत नहीं है, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top